Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

गुजरात के खिलाफ कोहली-पडिक्कल की तूफानी साझेदारी पर बोले क्रुणाल-दोनों की बल्लेबाजी अविश्वसनीय

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

25 Apr 2026

गुजरात के खिलाफ कोहली-पडिक्कल की तूफानी साझेदारी पर बोले क्रुणाल-दोनों की बल्लेबाजी अविश्वसनीय

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की जीत की नींव विराट कोहली (44 गेंदों पर 81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 55 रन) की बेहतरीन साझेदारी ने रखी।

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने कहा, “200 से ऊपर का लक्ष्य हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि आपको लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से खेलना पड़ता है। विराट और देव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उनके कुछ शॉट्स अविश्वसनीय थे। मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे सका और मैच खत्म कर पाया, दो अंक हासिल करने से बेहतर कुछ नहीं।”

आरसीबी के गेंदबाजों ने भी अंतिम ओवरों में शानदार वापसी करते हुए गुजरात टाइटंस को 200 के आसपास ही रोक दिया, जबकि एक समय टीम 170 के करीब मजबूत स्थिति में दिख रही थी।

क्रुणाल ने आगे कहा, “पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन जिस स्थिति से हमने उन्हें 205 तक रोका, वह शानदार प्रयास था। सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है, हर किसी ने अहम समय पर योगदान दिया।”

वहीं देवदत्त पडिक्कल ने कहा, “हमें पता था कि बड़ी साझेदारी बनानी होगी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना होगा। अच्छी शुरुआत के बाद हमारा लक्ष्य पारी को गहराई तक ले जाना और विपक्ष पर दबाव बनाए रखना था।”

इस जीत के साथ ही आरसीबी का इस सीजन में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लीग चरण का अभियान समाप्त हो गया। पडिक्कल ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, “फैंस, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग हर मैच में टीम का पूरा समर्थन करते हैं, यह हमारे लिए बेहद खास है।”

इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 800 चौके और 300 छक्के पूरे कर लिए। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और छक्कों की सूची में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे स्थान पर हैं। साथ ही वह 9000 आईपीएल रन के आंकड़े के करीब भी पहुंच गए हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात के खिलाफ कोहली-पडिक्कल की तूफानी साझेदारी पर बोले क्र
दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर 23 र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News